Friday, April 14, 2017

रिलायंस जिओ का सफर| Jio reached 100 million

रिलायंस जिओ के करीब 11 करोड़ हो चुके हैं और यह अपने आप में एक बहुत बड़ा कस्टमर बेस है क्या आप जानते हैं कि जियो के आने के बाद भारत में किस तरह से डिजिटल क्रांति हुई है आइए डालते हैं उस पर एक नजर.


हमें याद होगा की 2015 में और 2016 में किस तरह से 1GB 3G डाटा करीब ढाई सौ रुपए का मिलता था और हम उस 1जीबी डेटा को पूरे महीने चलाने की कोशिश करते थे और अब 1जीबी 4जी डाटा लगभग सभी कंपनियां 50 से 60 में दे रही हैं दे रही है. जिओ के फ्री ऑफर ने बड़े-बड़े टेलीकॉम सेक्टर के महारथियों को घुटनों पर ला दिया सभी अपने कस्टमर्स को बचाने के लिए सस्ते प्लान देने लगे लेकिन फिर भी अभी जिओ इन सब से थोड़ा आगे ही जा रहा है.
आइए जानते हैं कि जियो अपने अपने ऑफर में क्या क्या दे रहा है.
जियो ने दी है तुरंत सिम एक्टिव करने की सुविधा जैसा कि हम जानते हैं jio आधार कार्ड से लिंक करके तुरंत ही सिम और आधे घंटे के अंदर सिम एक्टिवेट करने की सुविधा प्रदान की है हालांकि कुछ लोगों से नाराज हो सकते हैं कि उन्हें मनचाहा नंबर पसंद करने की छूट जिसमें नहीं दी गई लेकिन फिर भी अगर आपका सिर्फ आधे घंटे में एक्टिव हो जाता है और सबसे कम डॉक्यूमेंटेशन में तो यह अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है. जियो इस सर्विस में लंबी लंबी लाइनों को खत्म किया है
उसके साथ ही जियो आपको देता है हर दिन 1 GB डाटा फ्री. जियो के सारे प्लान के बारे में आप लोग जानते ही हैं लेकिन जिओ के ऐप्स भी धूम मचा रहे हैं जैसे की खास तौर पर जिओ टीवी आपको देता है करीब-करीब 200 चैनल जिससे आप उसके डाटा का भरपूर इस्तेमाल भी कर पाते हैं. कहीं भी आप TV चला सकते हैं अब आपको अलग अलग चैनलों के लिए अपने मोबाइल पर अलग-अलग ऐप्स डाउनलोड करने की जरूरत नहीं.
जिओ सिनेमा जिसमें आप बहुत सारी फिल्में देख सकते हैं जियो म्यूजिक जिसमें नए रिलीज हुए गाने आप सुन सकते हैं जियो चैट, जिओ एक्सप्रेस न्यूज़, जियो मनी, जिओ सिक्योरिटी और ना जाने क्या-क्या. इस तरह के ऑफर ने जियो को बाकी कंपनी में से आगे ला खड़ा किया. आइए जानते हैं.
आइए नजर डालते हैं जियो के इतिहास पर सबसे पहले जियो ने लांच किया LYF के मोबाइल के साथ अपना सिम जोकि आपको असीमित डाटा के साथ कॉलिंग फ्री देता था लेकिन तब तक यह ऑफर कमर्शियल नहीं था.  इस समय जियो को  कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा  जैसे कि कॉल कनेक्टिविटी को लेकर और उसे काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. Airtel Vodafone Idea जैसी कंपनियां जिओ की कॉल को अपने नेटवर्क से नहीं जोड़ रही थी जिससे के कारण जियो के कस्टमर्स को बहुत दिक्कत हो रही थी और लोग जिओ के सिम सिर्फ और सिर्फ इंटरनेट के लिए यूज कर रहे थे. लेकिन जब ट्राई ने एयरटेल और वोडाफोन जैसी कंपनियों पर जुर्माना लगाया तब से जियो की सर्विस धीरे-धीरे ठीक होने लगी jio ने व्यवसायिक रूप से अपने आप को 5 सितंबर 2016 को  मैदान में उतारा और इस काम बहुत ही सकारात्मक असर पड़ा और मात्र 84 दिनों में 10 करोड़ से ज्यादा ही लोग जिओ से जुड़े. इस ऑफर में उन्होंने यूजर्स को पढ़े 4 GB डाटा फ्री डाटा तथा पूरे भारत में कॉलिंग फ्री मिलती थी.
दिसंबर 2016 में जियो ने लांच किया हैप्पी न्यू ईयर ऑफर जिसमें उन्होंने बाकि सुविधाएं तो वही रखी बस डाटा पैक 4GB से घटाकर 1GB कर दिया इस तरह से 6 महीनों तक रिलायंस जिओ ने आपको फ्री सर्विस दी इस फैसले ने दे
ने टेलीकॉम सेक्टर में त्राहि-त्राहि मचा दी और सभी टेलीकॉम कंपनियों को अपने दाम घटाने पर मजबूर कर दिया क्योंकि उनका ग्राहक जियो की तरफ भाग रहा था इससे अंततः हमारा ही फायदा हुआ और जियो की वजह से कम से कम हजार से ₹2000 प्रति महीने का मोबाइल खर्चा लोगों का कम हो गया यह ऑफर मार्च में समाप्त हो गया इस ऑफर की समाप्त होने से पहले ही jio ने प्राइम मेंबरशिप शुरु की जिसके तहत आप 99 रुपए का रिचार्ज करा कर पूरे एक साल तक अपने हैप्पी न्यू ईयर प्लान को चालू रख सकते थे बस आपको खर्च करने होते 303 रुपए प्रतिमाह 7.5 करोड़
 लोगों ने जियो प्राइम मेंबरशिप ले भी ली थी उपभोक्ताओं के धीमी प्रतिक्रिया को देखते हुए jio ने समर सरप्राइज़ ऑफर लॉन्च किया  जिसके तहत अगर आप 31 मार्च से पहले प्राइम मेंबरशिप के साथ 303 या ज्यादा का रिचार्ज करा लेते हैं तो आपको पूरे 4 महीने तक फ्री सर्विस मिलती रहेगी इस प्लान में सारी टेलीकॉम कंपनियों के होश उड़ा दिए.  ट्राई ने हस्तक्षेप किया और जियो से अपना यह प्लान वापस लेने को कहा लेकिन उन ग्राहकों का इसमें फायदा हो गया जिन्होंने ट्राई के हस्तक्षेप से पहले यह प्लान ले लिया था. अभी हाल में जियो ने फिर वही प्लान ₹309 में लॉन्च किया है जिसको दे दनादन ऑफर नाम दिया है.
जो भी हो jio ने  मार्केट में उतर कर सारी टेलीकॉम कंपनियों के रेट्स को तो चेंज कर ही दिया है और लोगों की इंटरनेट की भूख भी बढ़ा दी है जो लोग 1जीबी डाटा महीने में चलाते थे उनके लिए आज एक दिन में 1 GB डाटा कम पड़ रहा है. धन्यवाद jio डिजिटल क्रांति के लिए.

No comments:

Post a Comment